Unnao News: सीओ ट्रैफिक ने डायवर्जन ड्यूटी की जांच कर दिए निर्देश
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: उन्नाव। सोमवार को सीओ यातायात प्रदीप कुमार मौर्या ने कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा चौराहा, बदरका चौराहा और मरहला चौराहे पर डायवर्जन ड्यूटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ यातायात ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति से निपटने और यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.