Unnao News: सिगरेट के अधिक रुपये न देने पर पीटा, रिपोर्ट
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर खुर्द निवासी सुशील पुत्र शिव प्रसाद ने बारासगवर थाने में तहरीर देकर सैनिक ढाबा के मालिक और उसके एक साथी पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुशील के अनुसार, वह अपने चचेरे भाई सुमित के साथ बुआ के घर गांव सगवर गया था। रविवार रात लौटते समय रास्ते में स्थित सैनिक ढाबा पर बाइक रोककर सिगरेट खरीदी। आरोप है कि पांच रुपये की सिगरेट के ढाबा मालिक राहुल ने उससे 10 रुपये मांगे। अधिक रुपये मांगने की बात कहने पर राहुल और उसके एक साथी ने लाठी से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे उसके चचेरे भाई सुमित के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर ढाबा मालिक राहुल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.