उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर पुलियों की समस्या से जूझ रहे करीब 46 गांवों की तीन लाख की आबादी को जल्द दो नए लघु सेतुओं की सौगात मिलेगी। लघु सेतु के साथ ही पहुंच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शासन ने निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सवायजपुर में दो लघु सेतु निर्माण को शासन की मंजूरी जर्जर पुलियों की समस्या क्षेत्र में वर्षों पहले बनी पुलियां जर्जर होकर टूट चुकी हैं। स्थिति यह है कि इनसे बमुश्किल दोपहिया वाहन ही निकल पाते हैं। करीब तीन साल से चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त ...