Unnao News: सास-बहू-बेटी सम्मेलन में अधिकार और सुरक्षा का पाठ जाना
उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: नवाबगंज। नारी शक्ति मिशन के तहत शनिवार को कुसुंभी ग्राम पंचायत में सास-बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, बेटियों और बहुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अजगैन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह और एसआई जयप्रकाश ने महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान मनोज कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.