उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज। सावन के पहले सोमवार को नगर के घाटों पर गंगा स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जिसे देखते हुये पालिका की ओर से एक दिन पहले नगर के सभी घाटों की साफ सफाई कराई। इसके साथ ही घाटों पर झाडू भी लगवाई गई। वहीं इस समय गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिसे देखते हुये घाटों पर बेरीकेडिंग भी लगवाई गई है। सावन के पहले सोमवार को देखते हुये रविवार को पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और ईओ डॉ राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सफाई कर्मी गंगा तट पहुंचे। जहां पालिका कर्मियों ने पुराने यातायात पुल के नीचे से लेकर नमामि गंगे घाट तक वृहद स्तर पर साफ सफाई की। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिवालयों में होगी भोलेनाथ की जयकार, सावन की पहली सोमवारी आज इसके साथ ही घाटों पर बेरीकेडिंग भी लगाई गई। जिससे कोई गहरे पानी में न...