उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। सावन के चौथे सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के प्राचीन शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने सोमवार का उपवास भी रखा। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर, गांधी नगर के नागेश्वर मंदिर, महेश मार्ग स्थित शिव मंदिर, बालूघाट के आनंदेश्वर मंदिर, गोपीनाथ पुरम स्थित भागेश्वर धाम, कंचन नगर और मिश्रा कॉलोनी के शिव मंदिर सहित देवारा स्थित वर्षों पुराने वीरभद्रेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उम...