Unnao News: सावन के अंतिम सोमवार को बाबा गोदावलेश्वर धाम में होगा भव्य श्रृंगार
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: बीघापुर। नगर पंचायत स्थित बाबा गोदावलेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल जन कल्याण समिति की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के संयोजक प्रमोद बाजपेई परमू ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को बाबा गोदावलेश्वर धाम में भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात में जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के चर्चित कीर्तन कलाकार लालमन चंचल कानपुर और रंजीत राज प्रयागराज के बीच जवाबी मुकाबला होगा। जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का संचालन कानपुर की जानी-मानी कीर्तन कलाकार पदमा शर्मा करेंगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आस्था : रक्त कमल -बेलपत्र और रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती में गूंजा ॐ नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.