उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: अचलगंज। थानाक्षेत्र के जमुका गांव निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र भूपेश को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खाते से 3.7 लाख रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सुब्रत तिवारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को तीन लाख रुपये वापस दिलाए दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...