Unnao News: साइबर ठगी होने पर मिलाए 1930
उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: अचलगंज। अचलगंज के कोरारी कला स्थित सनराइज इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग कॉलेज में साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए गोष्ठी के माध्यम से एक जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। गोष्ठी में थाने के उपनिरीक्षक मृत्युंजय बहादुर ने अपनी पुलिस टीम के साथ आन लाइन ठगी, फर्जी काल, बैंकिंग फ्राड, ओटीपी, सोशल मीडिया समेत विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 व रिपोर्टिंग पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करने को कहा गया। कार्यक्रम में राजीव शुक्ला, संदीप, सोनिया, मोनू, गौरव श्रीवास्तव समेत विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.