उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। थाना अजगैन की साइबर टीम ने ठगे गए 70 हजार रुपये पीड़ित राजेंद्र कुमार को वापस कराए। पीड़ित ने 27 सितंबर 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। रकम वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...