उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बाईपास स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन साइकिल रेस हुई। रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 42 बालकों और 27 बालिकाओं समेत कुल 69 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से पहले हाकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार का बैज लगाकर स्वागत किया गया। अरुणेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस का शुभारंभ किया।साइकिल रेस चांदमारी पानी की टंकी, कांशीराम कॉलोनी के पास से शुरू होकर फायर स्टेशन होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ में खेल दिवस पर निकाली साइकिल रैली, खिलाड़ियों को किया सम्मानित बालक...