उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। खेत में काम करने के दौरान सांप ने शुक्रवार शाम महिला को डस लिया। परिजनों से झांड़ फूंक में पड़े रहने से देर रात उसकी मौत हो गई। बीघापुर थाना क्षेत्र के धुआंधार गांव की रहने वाली 56 वर्षीय कलावती पत्नी स्व. छोटेलाल शुक्रवार शाम खेत में काम कर रही थी। इसी दरम्यान सांप ने कलावती के दाहिने हाथ में डस लिया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर पड़ोस के गांव में झांड़ फूंक करवाने में लगे रहे। देर रात हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...