Unnao News: सांप के डसने से बस चालक की मौत, परिजन आहत
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। थाना गांव में नाली की सफाई कर रहे बस चालक को रविवार दोपहर सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव के रहने वाले 46 वर्षीय अखिलेश पुत्र शत्रुघ्न एक निजी स्कूल की बस चलाता था। रविवार दोपहर घर के सामने नाली साफ कर रहा था। तभी सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तब परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अखिलेश की तीन बेटियों में गरिमा, महिमा, आराध्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.