Unnao News: सांड से बाइक टकराने पर दो युवक जख्मी
उन्नाव, जुलाई 23 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में मोहान मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। रहमतगंज गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर आए सांड़ से टकरा गई थी। महेशखेड़ा मकूर गांव निवासी लवकुश पुत्र रामकुमार और उनके भाई रामशंकर पुत्र रामकुमार बाइक से घर लौट रहे थे। सांड़ से बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे लवकुश घायल हो गए। जबकि चालक रामशंकर को भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल लवकुश को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.