Unnao News: सहायक अध्यापक की गैरहाजिरी पर जवाब तलब
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: उन्नाव। डीवीडीटी इंटर कॉलेज में दोहपर को निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस सुनील दत्त ने सहायक अध्यापक का गैरहाजिरी पर वेतन रोक दिया। जांच में आकस्मिक अवकाश के लिए शिक्षक का आवेदन मिला लेकिन वह प्रधानाचार्य से अस्वीकृत रहा। इस पर डीआईओएस ने किसी प्रकार की कार्रवाई से पहले जवाब मांगा है। निरीक्षण के समय मंगलवार को प्रधानाचार्य एवं ओम प्रकाश सहायक अध्यापक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। शेष शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक के हस्ताक्षर न पाए जाने की जानकारी पर पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य मैकूलाल प्रवक्ता अंग्रेजी ने बताया कि सहायक शिक्षक ने आवेदन किया है लेकिन प्रधानाचार्य ने स्वीकृत नहीं किया है। इसके बाद शिक्षकों के साथ बैठक कर छात्र पंजीकरण व उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.