Unnao News: ससुरालीजनों पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। दहेज को लेकर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप पीड़िता ने ससुरालीजनों पर लगाया है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के कायमपुर गांव की रहने वाली आयशा पुत्री सलीम खान के मुताबिक डेढ़ साल पहले उसकी शादी नगर के जिंदवाबाड़ी मोहल्ला निवासी रहीस खान के संग हुई थी। परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। मगर पति, सास-ससुर, ननद व जेठ आदि ने 5 लाख की नगदी व बाइक न लाने पर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वह मायके में आकर रहने लगी। जिस पर जेठ व ससुर उसके मायके आकर उसकी मां व उससे दहेज की मांग करने लगे। उसके मना करने पर मां व उसके संग मारपीट करने लगे। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.