Unnao News: सरैयां वाटिका में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेज, जल्द बनेंगी दुकानें
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत कटहा दल नारायणपुर के अंतर्गत सरैयां वाटिका के बाहर प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स में कुल 26 दुकानें बनाई जाएंगी। फिलहाल निर्माण स्थल पर पिलरों का काम पूरा किया जा रहा है। ठेकेदार नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक दुकान का आकार 17 बाय 10 फीट रहेगा, जबकि 8 फीट चौड़ा बरामदा भी बनाया जाएगा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा होगी। कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। स्थानीय निवासियों को इस परियोजना से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से आसपास के गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.