उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत अत्याधुनिक ट्रू-नॉट जांच सुविधा शुरू की गई। राज्य सरकार की ओर से संस्थान में स्थापित इस मशीन का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरएन श्रीवास्तव ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील चतुर्वेदी ने बताया कि मशीन से संभावित टीबी की जांच महज एक घंटे में की जा सकेगी। यह चिप आधारित, बैटरी से संचालित पोर्टेबल रियल टाइम माइक्रो पीसीआर मशीन है। आणविक तकनीक के जरिए मरीज के बलगम के नमूने में टीबी के जीवाणु के डीएनए की पहचान करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस तकनीक को टीबी की प्रारंभिक जांच के लिए मान्यता दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...