उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को गंगाघाट कोतवाली में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने समाधान दिवस का आयोजन किया, जहां नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा व सीओ सिटी विनी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान कुल 12 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 2 पुलिस और 10 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इनमें 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिसमें दो पुलिस और एक राजस्व की शिकायत शामिल है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसके बाद सीओ विनी सिंह ने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माल गोदाम में पर्दे लगाने और उन पर संबंधित दस्तावेजों के नाम की पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आए 40 प्रार...