Unnao News: सभासदों ने ढोलक-मंजीरे बजा लगाए काम बंद करो के नारे
उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार व सरकारी धन के गलत प्रयोग का आरोप लगाते हुए सभासदों ने ढोलक-मंजीरे के साथ विरोध प्रकट किया। मंगलवार को पालिका की अर्थी निकालने के बाद बुधवार को अनोखे अंदाज में सभासदों ने पालिका के सभी पटलों में घूमकर 'काम बंद करो' के नारे लगाए। इससे कई पटलों पर कामकाज प्रभावित हुआ। कामकाज प्रभावित होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पेयजल आपूर्ति, बिना पानी वाले घरों से वाटर टैक्स वसूली, आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन, नाला सफाई व जलभराव, डीजल चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर कुछ सभासद प्रदर्शन कर रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्याओं का अपेक्षित समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.