Unnao News: सबमर्सिबल मोटर का कॉपर तार चोरी
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: बीघापुर। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अर्धुजपुर गांव में चोरों ने सबमर्सिबल मोटर तक जाने वाला कॉपर तार चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र शिव विनायक ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात चोरों ने खेत में लगी सबमर्सिबल मोटर तक जाने वाला कॉपर तार पार कर दिया। खेत पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पीआरवी को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कुंआ में लगाये गए सोलर पैनल की चोरी,थाने को दिया आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.