उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की जल्दबाजी यात्रियों पर भारी पड़ी। सुबह से ही शहर के प्रमुख वाहन स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और वाहनों के लिए मारामारी मची रही। सिविल लाइन स्टैंड, ओवरब्रिज व उसके नीचे, अचलगंज टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड और शुक्लागंज टेंपो स्टैंड पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। जल्दी घर पहुंचने की मजबूरी में लोगों ने कई जगह सामान्य से दोगुना किराया तक चुकाया। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाए जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर साधन और किराये को लेकर यात्रियों तथा वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बसों में सीट रही फुल, मुश्किल भर...