उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: बीघापुर। दीपावली पर्व को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारों में रौनक चरम पर है। कस्बे के प्रसिद्ध सन्दोही मंदिर के पास प्रशासन की अनुमति से पटाखों की पांच दुकानें लगाई गई हैं। शनिवार सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। लोग परिवार के साथ पहुंचकर दीपावली के लिए पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर 30 शॉट वाले पटाखों की सबसे अधिक मांग रही। इसके अलावा फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट सहित बच्चों के लिए छोटे-बड़े सभी प्रकार के पटाखों की खूब बिक्री हुई। स्थानीय आतिशबाजों द्वारा निर्मित गोले और पटाखे उपलब्ध न होने से लोगों को महंगे दामों पर पटाखे खरीदने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दीपावली आज: रोशनी से जगमगाएंगे शहर व गांव, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट दुकानदार दोष मोहम्मद ने बताया कि इस...