उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर महुआ चौराहे के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिलखना रसीदपुर गांव के रहनेवाले आकाश सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 10 अक्तूबर शाम वह अपने पिता बृजलाल के साथ बदबदाखेड़ा गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर महुआ चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मियागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठे बृजलाल उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पीड़ित पक्ष ने घायल के उपचार की व्यवस्था की और घट...