Unnao News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर
उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में जटपुरवा गांव के मोड़ के पास हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के सुब्बखेड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय श्यामकली पत्नी अर्जुन अपनी बहन की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने जटपुरवा गांव जा रही थीं। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जटपुरवा मोड़ के पास वह ई-रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे के बाद घायल महिला को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.