Unnao News: सड़क के रास्ते गांव पहुंचा विमान
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: सोहरामऊ। सराय जोगा गांव में अचानक एक हवाई जहाज पहुंचा तो ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। सड़क के रास्ते गांव में पहुंचे विमान को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मोबाइल और कैमरों में विमान की तस्वीरें कैद कीं। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान को सड़क परिवहन के जरिए भल्लाफार्म स्थित गांव में लाया गया है। चर्चा है कि यहां विमान को जहाजी रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया जाना है। वहीं, क्षेत्रीय पुलिस ने विमाल लाए जाने की जानकारी से साफ इनकार किया। यह भी पढ़ें- 200 लोग सरिए आरी लेकर आए हमने कुछ नहीं किया; जयपुर में CJP से मारपीट पर ग्रामीणों का दावा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.