Unnao News: सड़क के गड्ढों में धान रोपाई कर जताया आक्रोश
उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: नवई। हसनगंज तहसील क्षेत्र के ओहरापुर-कौड़िया मार्ग की बदहाली के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी से भरे गहरे गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत नहीं हुई तो आगामी चुनाव में इसका जवाब देंगे।ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में भरे बारिश के पानी के बीच धान की रोपाई कर जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग गड्ढों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.