Unnao News: सई नदी उफान पर, कई गांवों की ओर बढ़ा पानी
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। सई नदी के उफान ने आसपास के गांवों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नदी का जलस्तर करीब दो फीट और बढ़ गया। इससे दर्जनों गांवों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। वहीं असोहा-नयाखेड़ा संपर्क मार्ग पर बैलोरा के पास पानी पांच फीट ऊपर से बह रहा है। गहरे पानी का तेज बहाव से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। वहीं कई लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से पहाड़पुर, उदयतखेड़ा, धन्नीखेड़ा, गोरिंदा, पथरहा, ककरहा, रानीपुर, लच्छीपुर, गोमापुर, पद्मनापुर, नयाखेड़ा, सैरैया, मंझरिया, बैलोरा, नीमतीकर और मोहनखेड़ा समेत दर्जनों गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे ग्रामीणों को घर खाली करने की नौबत आने की चिंता सताने लगी है। इसके साथ नदी के दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.