उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: उन्नाव। डीएम घनश्याम मीना ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की ओर से कुपोषण के खिलाफ एक जुलाई से शुरू होकर तीन माह तक चलने वाले संभव अभियान के तहत तहसील परिसर बांगरमऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं की ओर से रैली निकाली गई। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण व नियमित टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम तथा संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संभव अभियान 6.0 को लेकर कड़ा-सिराथू में बैठक संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...