उन्नाव, अगस्त 4 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। वृद्धा की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर परिजन बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर घर चले गए। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गंभीरपुर गांव की रहने वाली 58 वर्षीय रामशीला पत्नी कन्हैया को उनका बेटा सोमवार को शाम नाजुक हालत में बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन शव को लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...