Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, दर्ज कराई गुमशुदगी
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: अचलगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके पिता ने अचलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: मुखानी क्षेत्र से युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.