Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के नौनिहालगंज मोहल्ला के रहने वाले 27 वर्षीय सूरज पुत्र कालिका प्रसाद की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर मोहल्ले में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.