Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक निगलने से किसान की मौत
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के रहने वाले किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पीने से मंगलवार मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरचंदपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र रामनरेश किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी गोमती के अनुसार मंगलवार दोपहर चंद्रशेखर शराब पीकर घर पहुंचे थे। तब पत्नी ने उन्हें शराब पीने से मना किया। तभी इसी बात से नाराज होकर चंद्रशेखर ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चंद्रशेखर की मौत के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.