Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: उन्नाव। माखी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान माखी के सराय थोक निवासी गंगा प्रसाद पुत्र महेश के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ में काम करता था और तीन दिन पहले ही घर आया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला था। शाम को कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में बड़ा भाई अनिल तथा तीन बहनें रजनी, रिंकी और मोनी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.