Unnao News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांधी नगर में सफाई कराई गई
उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गांधी नगर मोहल्ले में व्यापक साफ-सफाई कराई गई। पालिका प्रशासन के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम ने वार्ड नंबर छह में झाड़ू लगाकर नालियों की सफाई की और एंटी लार्वा दवा व चूने का छिड़काव कराया।पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और ईओ डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर एसवीएम प्रभारी अनूप शुक्ला की देखरेख में अभियान चलाया गया। दिनभर चले सफाई कार्य के बाद एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। ईओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर माह में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई, दवा छिड़काव कराई जाएगी, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.