Unnao News: संघ की दैनिक शाखा की शुरूआत को लेकर बैठक
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: बीघापुर। श्री महावनेश्वर दूधाधारी बाबा मंदिर परिसर रुझेई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक शाखा प्रारंभ करने एवं नियमित रूप से संचालित करने के लिए बैठक संपन्न हुई। शाखा के माध्यम से युवाओं एवं समाज के लोगों को अनुशासन, संस्कार, शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्रभावना, सामाजिक समरसता एवं सेवा कार्यों से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्वयंसेवकों ने नियमित शाखा संचालन में सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया। इसमें महेंद्र कुमार, आशीष, भगवती सिंह, चंद्रिका प्रसाद आजाद, कुंवर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.