उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: सफीपुर। स्थानीय कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य नंद महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रथ पर सवार बाल रूप श्रीकृष्ण की झांकी और ढोल नगाड़े की धुन के बीच निकली यात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बे के बबर अली खेड़ा मोहल्ला निवासी भगवत प्रेमी ओमप्रकाश किरन गुप्ता द्वारा आयोजित कथा के प्रथम दिन आचार्य गणेश शंकर मिश्र ने विधि-विधान से वेदी पूजन कराया। इसके बाद यजमान चंद्र प्रकाश गुप्ता व उनकी पत्नी निशा गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 1100 महिलाओं व कन्याओं ने न...