Unnao News: श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी का निरीक्षण
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी जय प्रकाश सिंह एवं एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने शनिवार को थाना गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट व बालू घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात सुगमता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चौकी बालू घाट का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने थाना गंगाघाट परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा के पालन के निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने संभाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.