उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सफीपुर। भिंकीपुर स्थित परमार्थ धाम हनुमान मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संत स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम चरितमानस सहित अनेक ग्रंथों की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को आध्यात्मिक एवं नैतिक मार्ग दर्शन दिया। श्रीराम चरितमानस आज भी सनातन परिवारों के लिए मार्गदर्शक ग्रंथ है। कहा कि श्रीरामचरितमानस समाज का दर्पण है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, बद्रीनारायण, उदयवीर, दल बहादुर, मुन्नालाल, पं. विशाल, लल्लन, ग...