Unnao News: श्याम को पटखनी देकर रवि ने जीता दंगल केसरी का खिताब
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: बीघापुर। बारासगवर क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेडियम में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। केसरी खिताब के लिए कानपुर के रवि पहलवान और झांसी के श्याम पहलवान के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें रवि पहलवान ने श्याम को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता रवि को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य मुकाबलों में कानपुर के जावेद ने लखनऊ के सनी को हराया। अयोध्या के महंत संजय ने नेपाल के शंकर थापा को शिकस्त दी। बाबूखेड़ा के समीर ने कानपुर के संजय को पटकनी दी। अयोध्या के हर्ष ने हमीरपुर के नंद को हराया। गहरेंदा के मांधाता ने रायबरेली के राजू पहलवान को शिकस्त दी। सेमीफाइनल मुकाबले में रवि कुमार ने जालौन के आशीष पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि झांसी के श्याम पहलवान ने इटावा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.