उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: शुक्लागंज। सरस्वती शिशु मंदिर व गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में शनिवार को संस्कृति बोध परियोजना के उद्घाटन एवं विमोचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा एवं संस्कारों से जोड़ना है। मुख्य वक्ता एवं परियोजना के प्रांतीय प्रमुख उत्तम कुमार मिश्र ने भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टि, संस्कृत की विश्वव्यापीता व राष्ट्रगौरव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने व जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष रामकृष्ण यादव, सहप्रबंधक रतिभान, कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ल, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम सिंह, श्रवण सिंह, जय प्रकाश शुक्ल, अभिषे...