Unnao News: शिव महापुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। बीघापुर में आयोजित शिव महापुराण कथा को लेकर शुक्रवार को भक्तिमय माहौल रहा। कथा के शुभारंभ से पहले बाबा गोदावलेश्वर धाम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कथा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह बाबा गोदावलेश्वर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा कथा स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं। बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.