Unnao News: शिव बारात में भूत-पिशाचों की टोली ने किया मनोरंजन
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में द्विवेदी परिवार की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को विशाल शिव बारात निकाली गई। बारात में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भगवान शिव और माता पार्वती समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। इन्हें वाहनों पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। शिव बारात मुख्य बाजार और गढ़ी होते हुए देर रात मेला ग्राउंड पहुंची, जहां आरती-पूजन किया गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों की पूजा-अर्चना की। बारात में शामिल भूत-पिशाचों की टोली नाचती-गाती चलती रही और दर्शकों का मनोरंजन करती रही। शिव बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजन की व्यवस्था परिवार के अभी द्विवेदी, पद्माकर द्विवेदी और अभय द्विवेदी समेत अन्य सदस्यों ने संभाली। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बने दूल्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.