उन्नाव, अक्टूबर 4 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। नव भारत चेतना संस्थान की ओर से रविवार को बड़ा हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खून की जांच, दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। संस्थान अध्यक्ष रिटायर्ड ब्रिगेडियर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उपाध्यक्ष डॉ. किसलय उपाध्याय ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य के साथ व्यापार, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी शिक्षा, एआई, विधिक ...