उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गौरी बीघापुर में 30 अक्टूबर से होने वाली पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा को लेकर गांव-गांव जन आमंत्रण कार्यक्रम शुरू हो गया है। क्षेत्र के बेहटा भवानी व मगरायर में आयोजक अरुण सिंह ने लोगों से मिलकर कथा के लिए आमंत्रित किया। अरुण सिंह ने बताया कि विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख से शिवमहापुराण कथा का आयोजन 30 अक्टूबर से होगा। कथा से पूर्व सुबह सात बजे बीघापुर के गोदावलेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी, जो कथा स्थल तक जाएगी। पहले दिन बेहटा भवानी गांव की ओर से दी गई पगड़ी पंडित प्रदीप मिश्रा को भेंट की जाएगी। इस मौके पर विनय पांडेय, रामू अवस्थी, राजू सिंह, सोहनलाल त्रिवेदी, सोनू चौरसिया, सतनाम चौधरी, जय प्रकाश, विनोद शुक्ला, राम विलास, मुकेश शुक्ला, भैया...