उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: उन्नाव। स्नातक विधायक अरुण पाठक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। स्नातक विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक छात्र-छात्रा को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित निरीक्षण, स्वच्छता, स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का आधार है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभा...