Unnao News: शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक की लहर
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता । तहसील बीघापुर क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर बाजितपुर निवासी आर आर बी एन इण्टर कालेज भगवंतनगर के पूर्व प्रधानाचार्य विष्णु दयाल सिंह के निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर क्षेत्र के साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। वीडी सिंह ने मंगलवार को कानपुर के एक निजी अस्पताल में सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, परिमल शुक्ला, बैजनाथ सिंह, सतेन्द्र आदि ने शोक व्यक्त कर श्रध्दांजलि अर्पित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.