उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम नई बस्ती स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान में ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल और 2200 रुपये बरामद किए हैं। छह जून को मौहारी बाग सिविल लाइंस निवासी उदयकांत वाजपेयी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शिक्षण संस्थान का ताला तोड़कर कैमरे, डीवीआर, आभूषण, नकदी, कागजात, एटीएम और मोबाइल चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को दरोगा सभाजीत सिंह चौहान ने मय फोर्स के साथ कांशीराम सुधापुरम मोड़ के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसकी पहचान आकाश पुत्र रामशरन सविता निवासी देवगांव, सफीपुर, हाल निवासी पूरननगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करने क...