Unnao News: शिक्षक दिवस पर सपा नेता ने शिक्षकों का किया सम्मान
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शुक्ला ने शिक्षकों के सम्मान में राजधानी मार्ग स्थित अपने आवास पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर, मोती की माला पहनाकर तथा डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी एवं राम सुन्दर धनपती देवी फाउंडेशन की सचिव समाजसेविका अनीता शुक्ला भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी गौतम, जितेन्द्र शुक्ला, लक्ष्मी तिवारी, सुनीता सैनी, शिवगोपाल, उर्मिला यादव, शशि यादव, श्रद्धा वर्मा एवं गौरी रजक को सम्मानित किया गया। वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सपा ने शिक्षकों को सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.