उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। विपक्षी के निर्माणकार्य शुरू करने से परेशान महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। शिकायत पर निर्माणकार्य रुकवा दिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवल गांव की रहनेवाली ऊषा कटियार पत्नी पुष्कर ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि उसकी एक भूमि पर विपक्षी ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। पीड़िता की तहरीर पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल ने बताया कि शिकायती पत्र पर निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। मामले की जांच कर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...